बस में सवार महिला यात्री के गले से भिखारी ने चटकाया मंगल सूत्र  

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | दादरी जा रही राज्य परिवहन की बस में सवार बसई गांव की एक महिला यात्री के गले से एक भिखारी ने मंगल सूत्र चटका कर गायब कर दिया। महिला ने इस संदर्भ में एक शिकायत कनीना शहर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला यात्री रेनुबाला ने कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर करीब साढे 12 बजे कनीना बस स्टैंड से दादरी जाने वाली बस में सवार हुई थी। बस में चद्दर ओढे करीब 60 वर्षीय एक भीखमंगा व्यक्ति भी सवार हुआ था जो यात्रियों से पैसे मांग रहा था। महिला ने जब उसे पैसे नहीं दिए तो उस पर चद्दर डाल दी। बस जब धनौंदा बस स्टैंड पर पंहुची तब महिला ने गले में हाथ मरा तो मंगल सूत्र गायब मिला। महिला के रोने-चिल्लाने पर चालक ने बस रोक दी। चालक व परिचालक ने महिला की मदद करते हुए आसपास बैठे यात्रियों की जांच की। लेकिन मंगल सूत्र का सुराग नहीं लगा। महिला रेनुबाला ने कहा कि उस पर चद्दर डालने वाले भिखारी ने उसका मंगल सूत्र चटकाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *