इस तरह रखें अपने दांतों का ख्याल: डॉ. प्रदीप वशिष्ठ

0

समाचार गेट/हेल्थ डेस्क
फरीदाबाद। रोजाना की जीवनशैली में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम बिना किसी के कहे अपने आप करने लगते हैं। इन्हीं में से एक है रोजाना ब्रश करना यानी अपने दांत साफ करना। हर कोई रोजाना सुबह उठकर ब्रश करना नहीं भूलता होगा। लेकिन कुछ लोग उन में से ऐसे भी होंगे जो ब्रश करने को जरूरी नहीं समझते होंगे या फिर कुछ ऐसे भी होंगे जो सुबह ब्रश न करके दिन में किसी और समय करते हों। ब्रश सुबह ही करनी है इसे लेकर कोई नियम नहीं है। हम सुबह ब्रश अपने आपको ताजा महसूस करने और अपने मुंह को ताजा करने के लिए करते हैं, ताकि हम किसी बैक्टीरिया या फिर इंफेक्शन की चपेट में न आ जाएं।
इस बारे मैं दांतों के स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप वशिष्ठ का क्या कहना है आईये जानते हैं। अगर आप अपने दांतों और मुंह को साफ रखते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से भी दूर रह सकते हैं। वहीं, कुछ लोग दिन में सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करते होंगे। जिससे वे अपने आपको ताजा महसूस कर सकें और किसी प्रकार के संक्रमण में न आएं। लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसी चीजें है जो दांतों को साफ रखने के लिए करना चाहिए। वैसे दातों को सही और स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ आवश्यक सलाह देते हैं, जो इस प्रकार है।
ब्रश और पेस्ट होने चाहिए बेहतर
डॉ. प्रदीप के अनुसार दांत को साफ करने से पहले आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप एकदम साफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आपको फ्लोराइड वाले पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके और आपके दांत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
शुगर का सेवन करें कम
जरूरी नहीं कि सिर्फ दांतों को ही साफ करना हमारे लिए काफी हो जाता है। हम जिन चीजों का सेवन करते हैं वो भी सीधा हमारे मुंह और दांतों पर असर करते हैं। आप कोशिश करें कि शुगर का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इसके साथ ही किसी भी ड्रिंक्स को पीने के लिए पाइप यानी स्ट्रा का इस्तेमाल करें।
डेंटल केयर
डॉ. प्रदीप वशिष्ठ के अनुसार कई बार दांतों में होने वाली समस्या हमें पता नहीं चल पाती और जब वो गंभीर हो जाती है तब हमे परेशान करती है। इससे बचने के लिए आप कोशिश करें कि साल में कम से कम दो बार आप दांत के डाक्टर से जरूर सलाह लें, जिससे कि आपके दांतों की स्थिति का पता चल सके।
टूथपिक का इस्तेमाल न करें
कई लोगों की आदत होती है कि वो रोजाना खाना खाने के बाद अपने दांतों में टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। जबकि आपको टूथपिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसके साथ ही टूथपिक को बार-बार दांतों के बीच में डालने से ये दांतों के बीच में गैप को बढ़ाते हैं।

डॉ. प्रदीप वशिष्ठ दन्त रोग विशेषज्ञ
Pinnacle Dental, Shop No-67 Ground Floor Sector-10 Sector-10, Faridabad Sector 10, Faridabad – 121006 (Near Milan Sweets)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *