राकेश कादियान ने नूह जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन

0

City24news/अनिल मोहनीया
नूह जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन राकेश कादियान (जिला जेल नूह कर्मचारी) मिशन सेवन समिट के तहत 23 मई को विश्व की पहली सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट(8848 मीटर) ओर 25 मई को विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट लोहतसे (8516 मीटर)  पर  भारत देश का झंडा फहराकर मेवात जिले का नाम पूरे विश्व मे एक बार फिर रोशन करके देश का पहला पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम किया!        ***   45 वर्ष की उम्र पूर्ण करने के बाद ओर लगातार 21 वर्ष सरकारी सेवारत रहते हुए राकेश कादियान ने ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत देश का पहला पर्वतारोही होने का गौरव मेवात के नाम किया। राकेश ने बताया कि वह अब 1 साल के अंदर अंदर विश्व के सभी 7 महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भारत देश का झंडा फहराकर देश का  पहला पर्वतारोही बन कर मेवात का नाम रोशन करने की त्यारी कर रहा है। इससे पहले भी राकेश कादियान अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घण्टे ओर 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुका है। इससे पहले राकेश कादियान ने भारत देश की ऊंची चोटी मांउट सतोपंथ 7100 मीटर, माउंट नून 7135 मीटर, कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है। तथा राकेश कादियान जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुका है। राकेश कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है।  जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि राकेश कादियान की इस उपलब्धि से पूरा जेल स्टाफ ओर मेवात छेत्र में बहुत खुशी की लहर है और जेल प्रशाशन ओर छेत्र के लोग उनका वापस आने का इंतजार कर रहे हैं मेवात पहुंचने पर राकेश का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *