दिल्ली में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई: हेमराज शर्मा

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह जिला से भाजपा नेता हेमराज शिवराम शर्मा दिहाना वाले समाजसेवी एवं ट्रैक्टर एजेंसी वाले ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। हेमराज शर्मा ने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के दिल वाले मतदाताओं के विकास की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत की सभी देश प्रदेश वासियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। जिन्होंने आपदा से तंग आकर भाजपा एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर अपनी आस्था जताई और एकमत होकर अपना मतदान किया। सभी मतदाताओं एवं सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

हेमराज शिवराम शर्मा ने दिल्ली जीत को लेकर कहा कि भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा।

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। दिल्ली जीत की खुशी के मौके पर मोहमद जैद जिला महामन्त्री ओबीसी मोर्चा, इकलास रानिका , ईशा खान सेल्स ऑफिसर ट्रैक्टर एजेंसी, खुर्शीद अहमद सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *