होडल में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के चुनाव प्रचार की कमान  युवा नेता देवेश कुमार ने संभाली

0

विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसभा कर लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने कि अपील 

City24news/हरिओम भारद्वाज

होडल | लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। होडल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पुत्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा नेता देवेश कुमार ने संभाल ली है। देवेश कुमार ने आज कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में होडल के गढी पट्टी में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप के पौत्र विधान प्रताप विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेश कुमार ने कहा कि जो लोग पिछले दस सालों से इलाके की विकास व्यवस्था को चौपट करके रखा है उन्हें वोट के चोट से जवाब देने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के इमानदार स्वच्छ छवि और कुशल व्यवहार के जुझारू संघर्षशील नेता महेंद्र प्रताप है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की जनता के साथ धोखा देने वाले भ्रष्टाचार में डूबे घमंड से चूर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर हैं। अब आप को तय करना है कि देश में लूट खसोट करने वाले नेताओं के हाथ में सत्ता सौंपना चाहते हैं या फिर देश को एक बार फिर विकास और गरीब मजदूर मेहनतकश लोगों का विकास करने वाली सरकार बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज देश की नीतियां चंद उद्योगपति घरानों के लिए बनाए गए हैं। देश के लघु और कुटीर उद्योग से लेकर सरकारी कंपनियों को बंद कर दिया गया है। आज देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी केंद्र की गलत नीतियों के कारण है।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किए गए मतदान तय करेगा कि देश में लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की सरकार बनानी चाहिए या लोकतंत्र का गला घोंटने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि महेन्द्र प्रताप सिंह पांच बार विधायक बने 12 साल तक प्रदेश में मंत्री रहे और कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे ऐसे शख्सियत हैं महेंद्र प्रताप। उन्होंने कहा एक ओर विकास और इमानदार का प्रतीक है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार का प्रतीक है कृष्णपाल गुर्जर है। महेंद्र प्रताप के पौत्र विधान प्रताप सिंह ने गांव के लोगों से कांग्रेस को मतदान करने की अपील की है।

इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच रनजीत सिंह, बच्चूसिंह, अर्जुन सिंह, किशन पंडित सहित ग्रामीणों ने युवा नेता देवेश कुमार और विधान प्रताप सिंह का पगड़ी बांध फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में टेका पार्षद, राजवीर रावत, बबलू पहलवान, पृथ्वी सिंह कल्लू पहलवान आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *