सगाई के बंधन में बंधे छोटे भाईजान 

0

City24news@दीपिका

मुंबई।  ‘बिग बॉस 16’ स्टार छोटे भाईजान अब्दु रोजिक की पॉपुलैरिटी सिर्फ इंडिया में ही नहीं हर जगह दिखाई देती है। अब्दु की क्यूटनेस और मासूमियत पर हर कोई फिदा है। इतना ही नहीं, अब्दू की सिंगिंग के भी लोग दीवाने है। 3 फुट के अब्दू ने एक बार ‘बिग बॉस 16’ शो में अपने अकेलेपन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो 3 फुट के हैं, तो कम हाईट के कारण उन्हें कोई मिलता ही नहीं। लेकिन ‘बिग बॉस 16’ में अब्दू का दिल निमरित अल्हुवालिया के लिए धड़का था। लेकिन तजाकिस्तान के अब्दु को अपनी दुलहनिया मिल गयी है। अब्दू कुछ ही महीनों में शादी करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट की थी। अब्दु की ये बातें उनके फैंस को प्रैंक लग रही थीं। मगर अब्दु ने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर अफवाहों पर मुहर लगा दी है। अब्दु रोजिक ने इंगेजमेंट की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन की एक झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपनी शादी की खुशखबरी सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए शेयर की। अनाउंसमेंट के बाद फैंस उनकी शादी की खबर से हैरान हो गए। अब्दु जिनके साथ निकाह करने वाले हैं, उनका नाम अमीरा है। अब्दु की सगाई 24 अप्रैल को हो गई थी, लेकिन उन्होंने उसे अब शेयर किया है। सामने आई तस्वीरों में अब्दु अपनी होने वाली दुल्हन को दिल के शेप की हीरे की अंगूठी पहनते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई दी है। तस्वीरों में अब्दु के चेहरे पर लाइफ पार्टनर मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है। अब्दु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। उन्होंने ब्लैक रंग टक्सीडो पहने इस वीडियो को शूट किया। अब्दु ने सगाई की रिंग दिखाते हुए एलान किया कि वह शादी करने वाले हैं। इसके कैप्शन में अब्दु ने लिखा, ”मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली होऊंगा कि मुझे ऐसा प्यार मिलेगा, जो मेरी इज्जत करता है और मेरे जीवन में परेशानियों का बोझ नहीं है। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए!! मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *