बेरोजगार युवाओं को घर-द्वार के समीप ही मिल सकता है रोजगार-जोशी

0

तकनीकी शिक्षा को बढावा देने की भी जरूरत

City24news/सुनील दीक्षित

कनीना | प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। बशर्ते रोजगार की संभावनाओं को घर-द्वार के नजदीक ही तलाश कर कार्य शुरू किया जाए। ये विचार भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से आजाद उम्मीद्वार डॉ.एलसी जोशी अपने जन संपर्क अभियान के अंतर्गत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ का पुराना नाम कानौड था,जहां कनोडिया ब्राहृमण थे जो बहुत बडे आस्टोलॉजर थे। इसी के चलते जैसे मोदीनगर बसाया गया है वैसे ही महेंद्रगढ में कार्य किया जा सकता है। इसी प्रकार नारनौल हेरीटेज सिटी है जहां शोभा सागर सरोवर,बीरबल का छाता, चोर गुंबज,ढोसी तीर्थ सहित विभिन्न 14 ऐतिहासिक साईट्स हैं। इनका जीर्णोद्वार किया जाए जिससे रोजगार की संभावना बढ सकती है। इसी प्रकार छोटी काशी के नाम से प्रसिद्व भिवानी टेक्सटाईल सिटी के नाम से जानी जाती है। वाराणसी के बाद भिवानी का नाम आता है। जहां प्राचीन ब्रहृमचारी आश्रम है। सरकार के सहयोग से अपने हुनर को गति प्रदान करते हुए युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रीत नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी ने इन पहलुओं को महत्वविहीन समझा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नोकरी,शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में मजबूत स्थिति पैदा करने उनका मुख्य उद्देशय रहेगा। गावों में पंहुचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी डॉ.एलसी जोशी का राजकुमार शर्मा,प्रभाष छक्कड, मनोज शर्मा,राजेश शर्मा,कंवर सैन वशिष्ठ, मनोज एडवोकेट, ओजस्वी जोशी ने उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *