फैक्ट्रियों में ऐसे तैयार हो रहा था असली ब्रांड का नकली माल

0

City24News@ भावना कौशिश
नई दिल्ली। अनेक घरों, रेस्टोरेंट्स और ढाबों में मिलावटी मसालों का प्रयोग हो रहा था, जो की करावल नगर की फैक्ट्रियों में तैयार किए जा रहे थे। क्राइम ब्रांच ने दो फैक्ट्रियों के मालिकों और एक सप्लायर को 15 टन नकली मसाले और कच्चा माल सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन मामलों के तहत, क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने टीम को नकली मसाले बनाने वालों और सप्लायरों के पीछे सुराग लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा, दो फैक्ट्रियों पर रेड की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो नकली मसाले बना रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को सूचित किया गया।

7,105 किलो मिलावटी मसाले बरामद

 धनिया पाउडर (हर एक 40 किलो के 56 प्लास्टिक बैग, कुल 2240 किलो),गरम मसाला पाउडर (3 प्लास्टिक बैग, टोटल 115 किलो),अमचूर पाउडर (हर एक 50 किलोग्राम के 29 प्लास्टिक बैग, कुल 1450 किलो),हल्दी पाउडर (हर एक 50 किलो के 66 प्लास्टिक बैग, टोटल 3300 किलो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *