सडक मार्ग के साथ स्ट्रीट लाईटें लगाने से बढ रहा सडक हादसों का अंदेशा

0

Oplus_131072

 City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | अटेली मोड से लेकर रेवाडी मोड टी-प्वाईंट तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा सडक के साथ-साथ लाइटें लगाए जाने के कार्य को लेकर एडवोकेट मनोज शर्मा, भाजपा कनीना मंडल के प्रधान अतर सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के सद्स्य मनीष गुप्ता सहित अन्य नागरिकों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि अटेली के विधायक सीताराम यादव की ओर इस सडक मार्ग का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पंहुचकर पैमाईश भी की थी।  सडक को फोरलेन बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से कार्य किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी होने के बावजूद अब पालिका प्रशासन की ओर से महेंद्रगढ-कनीना-कोसली स्टेट हाईवे नम्बर 24 पर कनीना नपा परिधि के अंतर्गत सडक से ढाई फुट दूर  स्ट्रीट लाईटें लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार किए गए हैं। सडक के नजदीक लगाई जा रही लाईटें हादसों का कारण बन सकती हैं। नगरपालिका का कार्यकाल पूरा होने के बाद नपा की बागडोर एसडीएम कनीना के हाथों में है। उनकी ओर से इस सडक के दोनों ओर कि जा रहे नाले के निर्माण को रोक दिया गया है जबकि दो माह बाद मानसून आने वाली है। नाले का अधूरा कार्य होने से बरसाती पानी के सडक पर खडा होने की संभावना भी बन रही है। भाजपा कनीना मंडल प्रधान अतर सिंह व प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सद्स्य मनीष गुप्ता ने नपा प्रशासन से सडक हादसों से बचने के लिए फोरलेन रोड बनने के बाद डिवाईडर पर स्ट्रीट लाईटें लगाने तथा मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने की मांग की है। जल्दबाजी में कार्य न करने की सलाह देते हुए उन्होंने जनहित की समस्या को देखते हुए कार्य करने को कहा है।
इस बारे में नगरपालिका सचिव समयपाल सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सडक मार्ग के नजदीक लाईटें लगाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से एनओसी ली गई थी। एनओसी मिलने के बाद लाईट लगाने का कार्य शुरू किया गया है। फोरलेन सडक मार्ग बनाया जाता तो विभाग एनओसी जारी नहीं करता। नियमानसुार कार्य किया जा रहा है। सरकारी राशि का कोई दुरूपयोग नहीं किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *