श्री राम प्रभु का जन्मोत्सव पूर्ण श्रद्धा, आस्था, उमंग, उत्साह के साथ मनाया

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | नगीना में भगवान श्री राम प्रभु का जन्मोत्सव दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी पूर्ण श्रद्धा,आस्था, निष्ठा,लग्न,उमंग,उत्साह, भक्ति भाव के साथ मनाया गया। उक्त जानकारी सर्वजातीय सेवा समिति की उपाध्याय व समाजसेवी रजत जैन ने देते हुए बताया की रामनवमी के उपलक्ष में श्री सीताराम मंदिर नगीना में देश में सर्वमंगलं सर्व कार्येषु के उद्देश्य के निमित्त

सीताराम मंदिर के पुजारी यज्ञदत्त शर्मा के परम पावन सानिध्य में शंखों, घंटा घड़ियालो की मधुर ध्वनियों ,व विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूरी निष्ठा आस्था श्रद्धा लग्न के साथ माता जानकी भगवान श्री राम प्रभु की विशेष आरती ,पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। समाजसेवी रजत जैन नगीना ने कहा की भगवान श्री राम प्रभु ने समाज में नैतिक ,धार्मिक ,सामाजिक व्यवस्था की सर्वोत्तम आदर्शों की स्थापना कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक व धार्मिक व्यवस्था प्रत्येक प्राणी मात्र के जीवन के सद्मार्ग के पथ पर चलने के लिए सदैव अत्यंत आवश्यक है। उनके द्वारा दिखाया गया सद्मार्ग प्राणी मात्र के आध्यात्मिक व सामाजिक कल्याण का पथ हैं। रजत ने कहा कि श्री राम प्रभु असंख्य अनंत गुणों का अपार भंडार है जिनकी गणना करना संभव ही नहीं असंभव है। जैन ने सभी से अपील की वे सभी भगवान श्री राम प्रभु के द्वारा स्थापित आदर्शों को अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लेकर उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर आगे बढ़े।

सभी ने भगवान श्री राम प्रभु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रसाद भी वितरित किया गया। जय श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान होकर सारा वातावरण राममय हो गया। प्रसाद भी वितरित किया गया।

      कार्यक्रम का संचालन रजत जैन ने किया। इसके अलावा श्री प्राचीन शिव मंदिर अस्थल ,श्री शीतला माता मंदिर ,श्री हनुमान मंगल मंदिर ,श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री शिव मंदिर बगीची, श्री राधा कृष्ण मंदिर ,आदि मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंदिर के पुजारी यज्ञदत्तशर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, वयोवृद्ध पुरोधा पंडित जगन शर्मा, गोविंद दुबे, महेंद्र गोयल शिक्षाविद् को हनुमान चालीसा व राम के जीवन के चरित्र से संबंधित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पुजारी ब्रह्मदत्त शर्मा, पंडित जगन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नितिन दुबे, गोविंद दुबे, समाजसेवी जसवंत सोनी,रोमी जैन,महेंद्र गोयल,शिक्षाविद् रोहित शर्मा,नेम चंद गोयल ,रोहित जैन,ऋतिक आर्य,चिराग,सचिन जैन, राजू सोनी,जैन समाज नगीना के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन, प्रियांश जैन, ओमकार साहू ,हेमराज जैन,योगेश शर्मा, दिनेश सैनी, मुरारी सैनी चमन सैनी,अरिहंत जैन,चंचल शर्मा पुष्पा शर्मा, आदि मातृशक्ति भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *