नूह द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर्व के रूप में राम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

0

City24news/अनिल मोहनियां

नूह | बुधवार शुक्ल पक्ष चैत्र रामनवमी का ये पर्व विश्व हिंदू परिषद (ब्रजमंडल)नूह द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर्व के रूप में खाटू श्याम मंदिर नूह के अन्य सभी मंदिरों में भी राम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।मान्यता है कि शुक्ल पक्ष, चैत्र माह ,नवमी के दिन भगवान विष्णु ने भगवान श्री राम के रूप में राक्षसों का नाश करने के लिए अवतार लिया था।प्रभु राम राजा दशरथ और कौशल्या के घर अवतरित हुए थे। इसी खुशी मे रामनवमी का दिन पर्व के रूप पे मनाया जिसमे राम भगतो ने ॐ नाम के उच्चरण से श्री राम महामंत्र द्वारा जलाभिषेक और श्रीराम तिलक करके सभी भगतो ने श्री राम का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसमें राम का गुणगान करते हुए भगतिमय भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। और भगवान श्री राम की अलौकिक आरती करके आर्शीवाद लिया और श्री राम के जय घोष से सारा मंदिर का वातावरण राममय बना दिया। इसमें नेहा प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद जिला पालक, यतेंद्र जिला कार्यकारिणी, अंजना अग्रवाल जिला संयोजिका मातृशक्ति, नवीन शर्मा जिला सह सत्संग प्रमुख, देवेंद्र सैनी जिला सेवा प्रमुख, अमरनाथ संघ कार्यकर्ता, रेखा, बबीता, मधु, निर्मला, सहित काफी बहनें, भाई,राम भगत व धर्मप्रेमी और सत्संग प्रेमी शामिल हुए अन्य संगठन के कार्य कर्ता भी सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *