उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले बीडीपीओ अर्जुन मनराल को दी बधाई

0

सर्वोच्च सिविल सेवा पद से आप देश व समाज सेवा के लिए उत्कृष्टï कार्य कर पाएंगे

City24news/अनिल मोहनियां

नूंह | उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने अपने कार्यालय में वीरवार को केंद्रीय लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा पास करने वाले खंड नगीना में बीडीपीओ के पद पर तैनात अर्जुन सिंह मनराल को फूल-बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने अर्जुन मनराल को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत व लग्र का परिणाम है कि आपको देश की सर्वोच्च सिविल सेवा पद पर काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ के पद पर भी आपने प्रदेश के कई जिला में अपनी सेवाएं देकर ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति में सहयोग किया है। अब यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद नि:संदेह आपको अच्छा पद मिलेगा और देश व समाज सेवा में आप तत्परता व उत्कृष्टï कार्य कर पाएंगे।  

 बता दें कि भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 553वां रैंक लाकर अर्जुन सिंह मनराल ने न केवल अपने माता-पिता का सर ऊंचा किया है, बल्कि काफी हद तक जिला नूंह व हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है, क्योंकि वह नगीना में 10 मई 2023 से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मे अर्जुन सिंह ने इससे पहले हरियाणा और उत्तर प्रदेश सिविल सेवा की परीक्षाएं भी पास की हैं। अर्जुन सिंह के पिता आनंद सिंह मनराल व माता पुष्पा मनराल के अलावा उनकी एक बहन है। वो स्कूल-कालेज में भी हमेशा अव्वल रहे हैं। उन्होनें कालेज की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसजीटीबी खालसा कालेज से की है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी अर्जुन सिंह मनराल को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *