दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया महिला एवं पुरूष बॉक्सरों का चयन

0

Oplus_131072

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | हरियाणा सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ जिला की बॉक्सिंग चैंनियनशिप के लिए महिला खिलाडियों का चयन 9 जून व पुरुष खिलाडियों का चयन 10 जून को एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के प्रांगण में किया गया। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 10 महिला खिलाड़ियों का भार के अनुसार चयन किया गया। 48 किलो ग्राम भार वर्ग में पूजा, 50 किलो ग्राम भार वर्ग में खुशी, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में दीप्ति, 54 किलो ग्राम भार वर्ग में पूनम, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में गरवी, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में मधुर, 63 किलो ग्राम भार वर्ग में अनिषा, 66 किलो ग्राम भार वर्ग में गरिमा, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में चंचल, 75 किलो ग्राम भार वर्ग में दीपिका का चयन किया गया। इसी प्रकार पुरुषों के 48 किलो ग्राम भार वर्ग में सुदीप, 51 किलो ग्राम भार वर्ग में दीक्षांत, 54 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रदीप, 50 किलो ग्राम भार वर्ग में अमन, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में दीपांशु, 67 किलो ग्राम भार वर्ग में नीतिश, 71 किलो ग्राम भार वर्ग में विवेक, 75 किलो ग्राम भार वर्ग में भारत, 80 किलो ग्राम भार वर्ग में विजय, 92 किलो ग्राम भार वर्ग में पियूष प्रथम स्थान हासिल किया। जिनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों से प्रतिभागियों में शारीरिक दक्षता और क्षमता बढ़ती है। खेलों से हृदय मजबूत तथा शरीर सुडौल बनता है। सरकार खेलों को बढावा देने के लिए प्रयासरत है। खेलों से खिलाड़ियों में आत्म विश्वास तथा संयम बढ़ता है तथा टीम की भावना से आगे बढने की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर खेल विभाग की जूनियर बॉक्सिंग कोच मोनिका, सतीश सोलंकी कोच, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र सिंह,पूर्ण सिंह, नरेन्द्र यादव, आरएस यादव, उत्तम सिंह, सोनपाल, रतन सिंह सहित शिक्षक एवं खिजाडी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *