डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

0

City24news@हरिओम भारद्वाज

होडल | भारत स्काउट एंड गाइड्स पलवल के तत्वाधान में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रांगण में पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग, स्लोगन, पौधारोपण व संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा राजवंशी द्वारा की गई तथा संचालन संस्था की जॉइंट सेक्रेटरी गाइड लीडर मीना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमा राजवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में बहुत से तत्वों का समावेश है। पर्यावरण हमारे आसपास का परिवेश है, जो हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं। वह सभी तक तथा परिस्थितियां जो प्राकृतिक तौर पर हमारे चारों ओर मौजूद है यह पर्यावरण कहलाती हैं। उन्होंने बताया पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है परी और आवरण परी का अर्थ है हमारे चारों ओर तथा आवरण का अर्थ है परिवेश अर्थात हमारे चारों ओर पृथ्वी पर फैली प्रत्येक वस्तु हमारे पर्यावरण का हिस्सा है। पर्यावरण को स्वच्छता प्रदान करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रचित, कशिश, गोविंद, अंशु, तन्वी, अवनी, जोया, पूर्वी, गोविंद, हिमांशु, अन्नया आदि विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सीमा राजवंशी ने कहा स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया हुआ है। विद्यार्थी देश का भविष्य है, पर्यावरण को स्वच्छ रखने में विद्यार्थियों का अहम योगदान होता है। उन्हें पर्यावरण की उचित जानकारी के साथ-साथ  विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण से जोड़ने की भी आवश्यकता है। स्काउट गाइड प्रकृति प्रेमी होते हैं। पर्यावरण की रक्षा करना उनका धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *