वृद्धा आश्रम के सातवें स्थापना दिवस के मौके पर भंडारे का आयोजन 

0

समाचार गेट/हरिओम भारद्वाज

होडल | नेशनल हाइवे डबचिक पर्यटन केंद्र के निकट गढ़ी पट्टी रोड पर स्थित श्रीजी वृद्धा आश्रम के सातवें स्थापना दिवस के मौके पर भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस भंडारे में आसपास के हजारों लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया। इस मौके पर आश्रम के संस्थापक होशियार सिंह सहरावत ने कहा कि इस प्रकार के होने वाले सामूहिक कार्यक्रम में लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों से बड़ी कोई सेवा नहीं है पिछले 7 साल से यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों की सेवा के पीछे ही जाना जाता है। यह वृद्धा आश्रम बुजुर्गों का आशियाना है जिन बुजुर्गों को बोझ समझ कर घर से बाहर निकल देते है उन्हे यह आश्रम अपना समझ कर आसरा देता है। उन्होंने बताया कि अब तक आश्रम ने हजारों बेसहारा बुजुर्गों को निशुल्क सहारा दिया है और उनके खाने-पीने नहाने-धोने की व्यवस्था भी आश्रम की ओर से की जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आश्रम में वृद्ध आश्रम के साथ-साथ अनाथ आश्रम की शुरुआत की जाएगी जिसमें अनाथ बच्चों को भी सहारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय आश्रम में लगभग 18 बुजुर्ग रुके हुए हैं। भंडारे में पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आश्रम में मौजूद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सोमोती सहरावत, गोपाल साहुपुरिया राजेंद्र प्रधान महीपत सहरावत, कविता, संदीप, नितिन, कुणाल, विकास, अंजलि,   थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *