क्या हड्डियों में दर्द रहता है , इस वेजिटेरियन फूड्स को खाना तुरंत शुरू कर दें। 

0

City24news@भावना कौशिश

गोभी की एक किस्म ऐसी है जिसे देखकर कंफ्यूज होना पक्का है। यह दिखने में पत्तों की तरह होती है और इसका साग बनता है। इसी वजह से भारत के कई क्षेत्रों में इसे करमसाग कहा जाता है। आप सोच भी नहीं सकते कि ये पत्ते कितने सारे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं। इन्हें लेने से हड्डियों के ढांचे से लेकर दिमाग, नसें और मांसपेशियों में जान भरती है।

केल को दुनिया के बेस्ट फूड्स में शामिल किया जाता है क्योंकि यह सबसे ज्यादा विटामिन एकसाथ देने वाला वेजिटेरियन फूड है। इतना ही नहीं, इस फूड में एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन की वैरायटी भी है। आइए जानते हैं कि केल के पत्तों में छिपे विटामिन के नाम क्या हैं?

विटामिन K

केल साग के अंदर जिस पोषण की सबसे ज्यादा मात्रा होती है वो विटामिन-के है। इस खासियत के बारे में फूड डाटा सेंट्रल के आंकड़ों में बताया गया है। यह न्यूट्रिएंट ब्लड क्लॉटिंग करके जख्मों को ठीक करने में मदद करता है। इसकी मदद से हड्डियों के ढांचे में मजबूती आती है। इसे कैल्शियम का सच्चा साथी भी कह सकते हैं।

विटामिन ए

इसमें विटामिन ए दूसरा सबसे बड़ा विटामिन है। एनएचएस इस न्यूट्रिएंट को आंखों की सेल्स और फंक्शन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी मानता है। इसके अलावा यह कई अंगों की स्किन को स्वस्थ रखता है और इंफेक्शन से बचाने में भी भूमिका निभाता है।

विटामिन सी

अगर आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है, रिकेट्स की बीमारी है, स्किन और बाल हेल्दी नहीं है या फिर जख्म वक्त पर ठीक नहीं होते तो यह विटामिन सी की कमी हो सकती है। केल उन हरी सब्जियों में गिना जाता है जिनमें इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता होती है। यह विटामिन सी का समृद्ध स्त्रोत है।

विटामिन ई

विटामिन ई आपके इम्यून सिस्टम, स्किन, आंख, दिमाग के लिए जरूरी है। यह ड्राई फ्रूट्स में आसानी से मिल जाता है मगर इन फूड्स से बहुत लोगों को एलर्जी होती है। ऐसे लोग करमसाग का सेवन करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन बी के 3 प्रकार

केल वेजिटेबल के अंदर विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी6 (पाइरिडोक्सिन) और विटामिन बी9 (फोलेट) की मात्रा भी होती है। ये पोषक तत्व एनर्जी की भरपाई करते हैं। इसे दिमाग खुशनुमा रहता है और काफी तेजी से काम करता है। रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए विटामिन बी9 और विटामिन बी12 एकसाथ काम करते हैं ताकि खून की कमी ना हो पाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *