हर्ष विहार मर्डर के आरोपी को दिल्ली पुलिस  ने किया गिरफ्तार

0

City24News@ भावना कौशिश
नई दिल्ली। दिल्ली में  2 मई रात पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने कहा कि बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने सेल्फ डिफेंस में हवाई फायरिंग की। भागते समय बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसके पास सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज (1) टीम को 2 मई रात लगभग 10:30 बजे सूचना मिली थी कि 30 अप्रैल को हर्ष विहार इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोलियां मारने वाला अवनीश कुछ देर में अपने साथियों से मिलने जाएगा। वह गाजीपुर से होते हुए गुजरेगा। आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद एक टीम रेड के लिए तैयार की गई। टीम गाजीपुर पहुंचकर आरोपी का इंतजार करने लगी। देर रात करीब 1:30 बजे एक स्कूटी सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी दावा करता है कि उसने पिस्टल निकालकर कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पर गोली चलाई। अनिल ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचाया, जिससे गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। उसके बाद अनिल ने हवाई फायरिंग की। आरोपी घबरा गया और फिर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *