‘जहरीला’ बन जाता है मक्खन, शरीर को खोखला बना कर छोड़ेगा

0

City24news@भावना कौशिश

नई दिल्ली | मक्खन एक हाई एनर्जी फूड है जिसमें कूट-कूटकर कैलोरी भरी होती है। यह हल्का नमकीन होता है जो फैट देता है। इसे बनाने के लिए अलग से पाम ऑयल जैसे गंदे और जहरीले तेल मिलाए जाते हैं। अक्सर इस बात पर चर्चा होती है कि मक्खन शरीर के लिए नुकसानदायक है या नहीं? क्योंकि इसमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट की प्रचुर मात्रा होती है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वसा का नुकसानदायक रूप है। इनके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ट्रिग्लिसराइड्स, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, मोटापा, कैंसर, डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियां जुड़ी हुई हैं।

image.png

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस मक्खन को कुछ चीजों पर लगाया जाए तो इसका नुकसान दोगुना हो जाता है। इसलिए अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले मक्खन को किसके साथ नहीं खाना चाहिए।

सफेद ब्रेड

मक्खन को सबसे ज्यादा सफेद ब्रेड के साथ खाया जाता है। यह एक हाई प्रोसेस्ड फूड है जो खुद हार्ट डिजीज, डायबिटीज और मोटापे का कारण है। इसके साथ मक्खन खाने से आप इन बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं।

पाव भाजी

image.png

पाव भाजी बेहद टेस्टी डिश है जिसमें मक्खन में तले पाव खाए जाते हैं। यही नहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए भाजी के ऊपर अलग से भी मक्खन डाला जाता है। लेकिन सफेद ब्रेड की तरह पाव को भी मैदा से बनाया जाता है जिसके साथ इतना सारा मक्खन कई जानलेवा बीमारी पैदा कर सकता है।

इंस्टेंट नूडल्स

फास्ट फूड में इंस्टेंट नूडल्स ने अचानक से हर रसोई में जगह बना ली है। आजकल लोग इसके अंदर प्रोसेस्ड बटर डालने लगे हैं। इसमें सोडियम और हानिकारक एड्डीटिव्स की भरमार होती है जो कि पेट दर्द, इंसोम्निया, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, कैंसर से जोड़कर देखे जाते हैं। आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि मक्खन और इन नूडल्स का कॉम्बिनेशन कितना जहरीला साबित हो सकता है।

बर्गर

image.png

मक्खन के साथ खाए जाने वाले फूड्स में बर्गर भी शामिल है। मक्खन के साथ बर्गर का सैचुरेटेड और ट्रांस फैट मिलकर दोगुना हो जाता है। कई सारे शोध में देखा गया है कि बर्गर का ट्रांस फैट हाइपरटेंशन, रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम, वेट गेन, कैंसर, डायबिटीज, ओरल प्रॉब्लम्स आदि का खतरा बढ़ जाता है।

सैंडविच  

 image.png

चाहे सैंडविच वेज हो या फिर नॉन वेज, मगर इसमें बटर की मात्रा जरूर मिलेगी। इसके साथ इसमें अतिरिक्त नमक, सफेद ब्रेड, चीज़ आदि भी हो सकते हैं। अब इतनी सारी नुकसानदायक चीजें एक साथ मिलकर आपके शरीर पर क्या असर डालेंगी, यह कोई सीक्रेट नहीं है। (स्रोत: समाचार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *