करनाल जिले के गाँव बल्हेड़ा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | समारोह में मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी रहे तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने की बैठक में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व करनाल जिले के मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे, प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तेजी से चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान: जमाल सिद्दीक़ी
बुधवार को करनाल जिले के गाँव बल्हेड़ा में हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा समारोह आयोजित कर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने की।
सदस्यता अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सैंकडों प्रदेश पदाधिकारियों व करनाल जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की तथा अतिथियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीक़ी व चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने सैंकडों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीक़ी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती तथा संघर्षशील है। हमारे पार्टी के सबसे बड़े नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर हमारे देश का लोहा मनवाया है। आज उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। और लगातार पार्टी से तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी सदस्यता अभियान को तेजी से पूरे देश में चला रखा है। आज भाजपा हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की करनाल जिले के बल्हेड़ा गाँव में भी समारोह आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया।
जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, अब तक लगभग 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं, जिनमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन व मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जान मौहम्मद ने लगभग 15-15 हजार सदस्य बनाए हैं, इसके लिए उन्हें मुबारक़बाद।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता अभियान में दिन-रात जुट जाएँ। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा लगाई गई सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। भाजपा द्वारा पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने के टारगेट को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी प्रदेश में बहुत तेजी से सदस्य बनाने का अभियान चलाया हुआ है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय इंचार्ज डाॅo असलम, राष्ट्रीय महामंत्री एस एम अकरम, शेख रहमतुल्लाह, वरूण सिंह, जम्मू कश्मीर प्रभारी फहीम सैफी, करनाल जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वाजिद अली बल्हेड़ा, साजिद अली, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सिकंदर सलमानी, जिला मंत्री सलामदीन, कय्यूम सफी, तालीम नंबरदार, हाजी जाबल, राजू सरवार, जाकिर शेख, विनोद कुमार, बंटी चौधरी , राजबीर, प्रदीप, संदीप आदि के अलावा काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।