भाजपा व कांग्रेस पार्टी कार्यालय साथ-साथ संचालित

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | शुक्रवार को भाजपा के भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चौ धर्मबीर सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान नांगल चौधरी के विधायक एवं मंत्री डॉ अभय सिंह, अटेली के विधायक सीताराम यादव, पूर्व मंत्री औमप्रकाश यादव, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव,नरेश जागलान,कृष्ण मुरारी सहित मंडल प्रधान,शक्ति केंद्र प्रमुख सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिलचस्प बात रही कि जिस समारोह स्थल में भाजपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय खोला गया ठीक उसी के गेट पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भी संचालित है। ये कार्यालय कांग्रेस पार्टी के पूर्व स्वास्थ मंत्री राव नरेंद्र सिंह की ओर से खोला गया था। कहने का मतलब गेट पर कांग्रेस पार्टी का पहरा और अंदर भाजपा का कार्यालय संचालन। दो राजनीतिक दलों के कार्यालय परस्पर साथ-साथ संचालित होने से कार्यकर्ताओं में चर्चा व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *