कनीना में नगर पालिका द्वारा लगाई गई तिरंगा लाइट अज्ञात चोरों ने उड़ाई

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | में बीते समय नगर पालिका की ओर से लगाई गई तिरंगा लाइट अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली | नगर पालिका सचिव समयपाल सिंह की ओर से कनीना सिटी थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है | पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिधि में तिरंगा लाइटें लगाई गई थी | नगर पालिका कार्यालय कनीना में कार्यरत लाइट इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की ओर से उन्हें लिखित में अवगत कराया गया कि सदर थाने से लेकर अटेली रोड तक आठ तिरंगा लाइटें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए | पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *