राव इंद्रजीत सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में स्थान या हरियाणा में मुख्यमंत्री का पद चाहती है दक्षिण हरियाणा की जनता

0

आगामी विधानसभा चुनाव में रहेगी अहम भूमिका
सीएम बनने का रास्ता अहीरवाल से होकर गुजरता हैःइंद्रजीत सिंह

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला सकते हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय कौर कमेटी में शामिल राव इंद्रजीत सिंह का आगामी विधान सभा चुनाव के समय टिकट वितरण के समय अपनी अहम भूमिका निभायेगें। समझा जाता है कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से उनकी काबलियत को नजर अंदाज कर उपेक्षित किया जाता रहा है। जिस पर जनता में उबाल देखने को मिला। उनके सम्बोंधन के बीच जनता ने हरियाणा का सीएम कैसा हो,राव इंद्रजीत सिंह जैसा हो के नारे लगाए तो माहौल एकदम बदली हो गया। राव ने माना कि आज उनके प्रति सहानुभूति की लहर चली हुई है। जनता के हितों को उठाने वाले रामपुरा हाउस के वजीर के दिल में टीश है। चौ धर्मबीर सिंह को लोकसभा चुनाव में जिताने पर जनता का आभार जताने सेहलंग आए राव इंद्रजीत सिंह ने एक तीर के कई निशाने साधे। अपने सम्बोंधन में उन्होंने कहा कि कई बार नेताओं से भी गलती हो जाती है, वे सोचते कुछ हैं तथा हो जाता है कुछ और। एक नेता वो होता है जो पार्टी की हवा हो तो जीत जाता है ओर एक वो होता होता जो पार्टी की हवा न होते हुए भी जीत जाता है। क्यों कि जनता उनके साथ होती है। कहने का मतलब इस बार हरियाणा में पार्टी की हवा कमजोर थी उसके बावजूद वे चौ धर्मबीर सिंह जीते हैं। नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडा जायेगा।
उन्होंने कहा कि 45 साल की राजनीति में बहुत कुछ सीखा है भीतरघात का शिकार भी हुए हैं। 45 साल की राजनीति के अंदर लोकसभा सद्स्य के रूप में 2004 के अंदर भी केंद्रीय राज्य मंत्री  थे ओर और आज भी राज्य मंत्री हैं। जबकि वे छह बार लोकसभा के चुनाव जीते हैं। उनके जूनियर थे कैबिनेट मंत्री बन गए। 20 वर्ष तक केंद्रीय राज्यमंत्री रहकर रिकार्ड तोडा है। हरियाणा विधान सभा के चुनाव में 4 माह का समय है लेकिन सीएम बनने का रास्ता अहीरवाल से होकर गुजरता है। आप लोग एमएलए एैसा बनाए जो दुम हिलाउ न हो। आपके हितों को जो उपर उठाएगा विस टिकट के लिए उसी की सिफारिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि बीते समय हरियाणा में पार्टी के दस सांसद थे जो जनता की आवाज उठा सकते थे। उनका विश्वास भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ धर्मबीर सिंह के प्रति था। जिसे जनता का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि नेता किसी सरकार में मंत्री होता है तो सदन में सवाल नहीं उठा सकते थे लेकिन विधायक सवाल पूछ सकते थे। जनता की दृष्टि में बेदाग छवि के नेता राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में होने चाहिए थे या हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर विराजमान होने चाहिएं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें सीएम पद का संकेत कर जीत हासिल की थी। इस मौके पर आरती राव, पूर्व मंत्री औमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, प्रो रोशन लाल,सुनील राव, योगेश राव, जसवंत यादव, सुरेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *