संस्था ने कराए चार लोगों की आंख के निशुल्क ऑपरेशन

0

City24news@ब्यूरो
फरीदाबाद। गड्ढा कॉलोनी स्थित सांई मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें चिन्हित चार लोगों की आंखों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए।

साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मवई की गड्ढा कॉलोनी सांई मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया । जिसमें 70 से भी ज्यादा लोगों की नेत्र जांच की गई एवं निशुल्क दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए । कैंप में चार लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन संस्था द्वारा निशुल्क कर दिया गया । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा नियमित तौर पर निशुल्क नेत्र जांच कैंप लगाकर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाते हैं।कैंप में ब्रह्मानंद शर्मा , शोभित शर्मा एवं पंडित विनय पांडे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *