सुनील तेवतिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रोड़ शो कर इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। इनेलो लोकसभा प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने रविवार को बल्लभगढ़ के सौ फुट रोड़, 60 फुट रोड़ व बल्लभगढ़ के मेन बाजार में अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ रोड़ शो कर इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों से हाथ जोडक़र सुनील तेवतिया ने कहा कि जनता अब देश व प्रदेश में बदलाव का मूड़ बना चुकी है, क्योंकि कांग्रेस से तो पहले ही जनता दुखी थी अब भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। दस साल के शासनकाल में भाजपा ने लोगों को सिर्फ जुमले बाजी के अलावा कुछ नहीं दिया है। न ही गरीब लोगों के खाते में 15 लाख रूपए आए बल्कि  फैमिली आई व प्रॉपर्टी आई जैसे नियम बनाकर लोगों को परेशान करने का काम किया। यहीं नहीं बल्कि बुजुर्गों की पैंशन व बीपीएल कार्ड भी काट दिए गए।
तेवतिया ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए उनके रोजमर्रा के खर्चों के लिए 100 रूपए महीना बुजुर्ग पैंशन शुरू की थी।  इनेलो सरकार आने पर इस पेंशन को 7500 रूपए एक कलम से किया जाएगा, वहीं महिलाओं को रोजमर्रा के लिए 1000 रूपए महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमारी बहन-बेटी की सुरक्षा भी यह सरकार नहीं दे पाई है। नहर पार गांवों के एरियों में पांच बजे के बाद महिला का निकलना भी दूभर है। क्योंकि प्रशासन की नाकामी के चलते असामजिक तत्वों में पुलिस का भय नहीं है।
इससे पहले आज गांव बडख़ल, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी के प्याली चौक पर भी आयोजित सभाओं में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष देवन्द्र चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, राजकुमार तेवतिया, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, वरिष्ठ महेन्द्र चौहान, इनेलो नेता सुरेश वर्मा, कुलदीप सिंह, सुरेश मोर, बच्चू सिंह तेवतिया, राजबाला, विजय तेवतिया, अनिल तेवतिया, प्रमोद दीक्षित, जीत सिंह डागर, घीसा राम, बोधराज रावत, सतबीर चाहर, जितेन्द्र नरवत खेड़ी, उपेन्द्र नागर सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *