प्रदेश अध्यक्ष का आज रेवाड़ी आने पर होगा भव्य स्वागत : डॉ वंदना पोपली

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का रेवाड़ी आने पर भव्य अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली ने बताया कि 14 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष रेवाड़ी आएंगे। इस संदर्भ में पार्टी कार्यालय में बैठक भी रखी गई। श्रीमती पोपली ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली के अभिनंदन समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे बावल रोड स्थित जाट भवन में तीनो विधानसभा के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे। यह अभिनंदन समारोह भव्य व शानदार होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बडोली का रेवाड़ी आगमन पर ढोल नगाड़ों व परंपरागत रूप से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जि़ला भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं।