सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि: बड़ौली

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। जब भी हमें शक्ति की जरूरत पड़ती है तो बेटियों की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सनातन का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सनातन परम्परा को विश्व में मजबूती के साथ पहुंचाया है, यही कारण विश्व के लोग हमारी सनातन परम्परा को देखने भारत आ रहे हैं। श्री बड़ौली शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय  में राष्ट्रीय बालिका दिवस और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 25 जनवरी को नायब सरकार के 100 दिन पूरे होने की अग्रिम बधाई भी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेको योजनाएं चलाई हैं। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सेल्फ हेल्फ ग्रुप के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार और सामाजिक संगठन लगातार आयोजन कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।  

 बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली को पूरी दुनिया ने देखा है। युक्रेन और रूस को एक टेबल पर बैठाकर शांति का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के लोगों की सेवा करना ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें भाजपा सरकार संकल्प के साथ पूरा करेगी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर महाविद्यालय में रोटरी क्लब के सौजन्य से आयोजित ररक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *