प्रधान व महासचिव ने यूनियन कार्यकारिणी का किया गठन
City24news@ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन, फरीदाबाद की नवगठित कार्यकारिणी की सूचना सादर प्रेषित है कि दिनांक 27.03.2024 को श्री रमेश जागलान प्रधान, म्यूनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन फरीदाबाद की अध्यक्षता में नगर निगम उद्यान विभाग कर्मचाी यूनियन फरीदाबाद की निगम सभागार के प्रांगण में समय 12.00 से 1.00 बजे तक एक आम सभा हुई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से यूनियन के प्रधान पद पर श्री सुरजीत नागर एवं महासचिव पद के लिए श्री तेजपाल चैधरी को चुना और दोनों पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया।
इस चुनाव के पश्चात यूनियन के संविधान के मुताबिक चुने गए प्रधान व महासचिव ने यूनियन कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें प्रधान सुरजीत नागर, महासचिव तेजपाल चैधरी, कार्यालय सचिव संजीव गौतम, वरिष्ठ उपप्रधान ब्रहम सिंह भडाना, उपप्रधान फरीदाबाद कर्ण सिंह, जगदीश दायमा, धर्मवीर, कोषाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, प्रेस सचिव देवेन्द्र कुमार बघेल, प्रचार सचिव धीर सिंह, आॅडिटर ओमबीर, मुख्य संगठनकत्र्ता सतीश कीठवाड़ी, संगठन सचिव दिगम्बर शर्मा, सचिव भूप सिंह, सलाहकार ब्रजपाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों में सरदार गुरदीप सिंह, शिव प्रसाद, धर्मेन्द्र नागर, दीपक कुमार, मानक चंद, श्रीपाल कपासिया, यादराम शर्मा, समयपाल, श्रीकान्त, जगदीश भडाना, पवन फौजी, शमशेर, गणिका यादव के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्य श्री शाहबीर खान पूर्व प्रधान, रण सिंह भडाना पूर्व महासचिव भी शामिल थे।