पुलिस इंस्पेक्टर रामौतार यादव 37 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत

0

Oplus_131072

गुढा में किया गया विदाई पार्टी का आयोजन
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| कनीना सब डिवीजन के गांव गुढा निवासी एवं हरियाणा पुलिस जिला मुख्यालय रेवाडी में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत रामौतार यादव करीब 37 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी गौरवराज पुरोहित ने कहा कि सेवा निवृति सर्विस प्रक्रिया का हिस्सा है। एक निश्चित समयावधि के बाद  अधिकारी-कर्मचारी को सेवानिवृत होना ही पडता है। उन्होंने रामौतार यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार निष्ठा व ईमादारी से सेवाएं दी हैं उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
रामौतार ने बताया कि वे 1987 में गुरूग्र्राम में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद से भर्ती हुए थे। भर्ती होने के बाद उन्होंने प्रदेश मुख्यालय चंडीगढ, अंबाला व रेवाडी जिले के रोहडाई, खोल,धारूहेडा, नाहड,कोसली सहित विभिन्न थानों मे लगभग 37 वर्ष तक पुलिस विभाग में निष्ठा व ईमानदारी से सेवाएं दी। स्टाफ कर्मचारियों ने फूलमााओं व पगडी पहनाकर उनका सम्मान किया। उसके बाद घर तक छोडने आए। घर पंहुचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। गुढा में भी उनकी ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सरपंच वीरेंद्र दीक्षित, सूबेदार ख्यालचंद, मुंशीराम यादव,रोहताश यादव,राजकुमार, डाॅ विजय शर्मा, रामकिशन यादव,सुनील कुमार नम्बरदार, महावीर सिंह नम्बरदार, नरेंद्र यादव,हरिश्चंद्र खातोदडा, सतेंद्र रिवासा, सतपाल डहिना, नरेश बलायचा, अजय कुमार, नवीन कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed