कांग्रेस ही कर सकती है सबका भला: महेन्द्र प्रताप सिंह

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही सभी का समान रूप से भला कर सकती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है और प्रदेश की सभी दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने लोगों से भय और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एनआईटी के विधायक पंडित नीरज शर्मा व बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर के अलावा आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन सहित चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की।

इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी के बीच है, भाजपा ने दस सालों में जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है, आज हर वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से तंग है और बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके विपक्षियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है अरविंद केजरीवाल इसका जीवंत उदाहरण है, लेकिन इंडिया गठबंधन भाजपा की इस कृत्य के आगे कतई नहीं झुकेगा और जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ-साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के हकों का चुनाव है और जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करके इंडिया गठबंधन की सरकार चुनेगी।

इस मौके पर एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर हमलावर होते हुए कहा कि दस सल के शासन में फरीदाबाद को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला है। इसलिए अब समय आ गया है कि इनकेे भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप जी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका फूलों का बुक्का भेंटकर स्वागत किया और कहा कि वह इंडिया गठबंधन के फरीदाबाद में मजबूत प्रत्याशी हैं जो कि एक सीट से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने चुनावी रणनीति को लेकर महेंद्र प्रताप से विचार विमर्श किया और कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होने के नाते आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रण में उनके साथ रहेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगा।

इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, योगेश गौड, बलजीत कौशिक, भूपेन्द्र नागर, संतोष यादव, सतीश चंदीला आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *