दिल्ली चुनाव में दिन-रात मेहनत से प्रचार करने के लिए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन को किया सम्मानित
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | दिल्ली विधान सभा के चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ़ से लगन और मेहनत से प्रचार करने के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने चौधरी ज़ाकिर हुसैन, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा को राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूफ़ी संवाद के राष्ट्रीय प्रभारी डॉo असलम खान और सिकंदर सलमानी, प्रदेश महामंत्री, हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा भी उपस्थित रहे।