बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए स्थानीय नेता

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद | सेक्टर-16 स्थित होटल मैगपाई में शनिवार को बडखल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के कई स्थानीय नेता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने सभी को सदस्यता दिलाई।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की। भाटी ने कहा की उच्चतम न्यायालय से केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से देश में नरेंद्र मोदी के तानाशाह राज के अंत की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र से बीजेपी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है, अब बीजेपी की विदाई तय है। आने वाले समय में केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। पार्टी के लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष यादव पार्टी ने कहा कि मोदी ने देश में नफरत को फैलाया है। जिसे अब जनता आज समझ चुकी है और INDIA गठबंधन की सरकार को देश मे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के सचिव प्रवेश मेहता ने कहा अबकी बार जनता भाजपा की जनता व विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। भाजपा की नीतियों में जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है।

 आप के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा  कहा की अरविंद केजरीवाल की रिहाई आम जनता की जीत है। इस दौरान बीजेपी नेता इमरान जलाल, विकास ठाकुर, शमशाद, शाहनवाज पाशा, सज्जाद गौंछी, डॉक्टर युसूफ, अनस खान, निसार, वसीम शर्मा एवं पंकज सिंह  को उनके सैकड़ो साथियों सहित आम आदमी पार्टी परिवार में ज्वाइन कराया। जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि पार्टी में आए सभी नए साथियों का स्वागत है। पार्टी अपने साथियों के साथ उनके सुख और दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी है। सभी साथियों ने कहा कि हम पार्टी के साथ तन मन धन से खड़े हैं। पार्टी जहां जो कार्य बोलेगी जी जान लगाकर पार्टी के लिए वह कार्य पूरा करके देंगे इस दौरान जिला जिलाध्यक्ष सहित जिले के अनेकों पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *