बदमाशों के हौसले बुलंद,फायरिंग कर दहशत फैलाना एक आम बात हुई

0

City24news/होडल हरिओम
होडल। क्षेत्र में लगातार लूटपाट, फायरिंग कर दहशत फैलाना एक आम बात हो गई है। बदमाशों का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।आए दिन लूटपाट, मारपीट और फायरिंग की घटनाएं घटित हो रही है। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से आमलोग दहशत से सहमे हुए हैं। कब किसके साथ क्या हो जाए सोचकर सिहर उठते हैं। सबसे अधिक घटनाएं जीटी रोड बैल्ट में हो रही है।

बीती रात मितरोल गांव में बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने अनूप सिंह के निवास के सामने गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। घर में सो रहे परिवार घर के बाहर गाली गलौज की तेज आवाज और फिर गोलियों की आवाज से सहम गया। परिवार लोगों ने हिम्मत जुटा कर बाहर देखने तो बदमाशों ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं।

मितरोल निवासी अनूप सिंह ने मुंडकटी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पूरा अपने घर सो रहे थे कि रात लगभग 1बजे उनके घर के बाहर जोर जोर से गाली गलौज करने की आवाज सुनाई दी और उसके बाद हवाई फायरिंग हुई है। बाहर निकल कर देखा तो दो बाइक सवार युवक गाली दे रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए निकल ग‌ए। 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और उन्होंने घटना स्थल से कारतूस के खोल बरामद किए।मुंडकटी थाना पुलिस ने अनूप सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक कोई भी सुराग नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *