पंचायती जमींन को लेकर हुआ दो गुटों में झगडा

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | सदर थाना अंतर्गत गांव खेडी में जमींनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में पुलिस ने 6 व्यक्तियों के खिलाफ भादसरू की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस बारे में पीडित महिला लज्जा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नवीन,पूजा,रेखा, श्याम सिंह, सावित्री देवी ने खसरा नम्बर 195 में पंचायत की मलकियत पर एक कनाल 14 मरला भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिससे रास्ता अवरूध हो गया। इस भूमि पर महिला बाला देवी द्वारा भी पक्की तामीर की गई थी जिसे लेकर रविंद्र व सुदर्शन ने वर्ष 2012 में कनीना स्थित सक्षम न्यायालय में 7 वीसीएल का वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश मुताबिक एलसी नियुक्त कर पैमाईश कर उसकी रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसमें उपरोक्त रक्बा में पक्की तामीर होना पाया गया था। न्यायालय ने 2013 में कब्जेधारी को बेदखल करने के आदेश पारित किये थे। बीती 28 अप्रैल को उपरोक्त लोगों ने अपने रिश्तेदार राजमिस्त्री को बुलाकर जबरन मकान बनाने का कार्य शुरू किया। इस पर जब उन्हें जब मना किया गया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की विडियो रिकार्डिंग भी की गई। घटना में प्रार्थिया गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं उसके परिजन सुनिता देवी, हीरासिंह, निशा देवी, भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने नवीन,पूजा,रेखा, श्याम सिंह, सावित्री देवी व राजमिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *