फरीदाबाद के उभरते हरियाणवी सिंगर भूप्पी ने सीएम नयाब सिंह से की मुलाकात

सीएम नायब सिंह सैनी पर बनाए हुए संगीत की कॉपी भेंट की
City24news/सुमित गोयल
फरीदाबाद। हरियाणवी सिंगर भूप्पी (भूपेंद्र सैनी ) ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री सीएम नयाब सिंह सैनी के निवास चंडीगढ़ में मुलाकात की और सीएम सैनी के ऊपर बनाए गए गाने को सुनाया और उस गाने कॉपी उनको भेंट भी की। हरियाणवी संगीत में अपनी पहचान बनाने वाले भूप्पी का जीवन और करियर संगीत के प्रति उनकी गहरी समर्पण और हरियाणवी संस्कृति की छवि को जीवंत बनाने की कहानी है। भूप्पी का जन्म फरीदाबाद के एक छोटे से गाँव अजरोंदा में हुआ था। जहाँ से उनकी संगीत यात्रा की भी शुरुआत हुई। परिवार और गाँव का समर्थन हमेशा उनके साथ रहा, लेकिन संगीत में करियर बनाना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था। एक साधारण परिवार से आने वाले भूपेंद्र सैनी को शुरुआत में कई संघर्षों का सामना करना पड़ा।
बचपन से ही संगीत में रुचि थी। हरियाणा के पारंपरिक गीत-संगीत से जुड़े माहौल में पले-बढ़े भुप्पी ने धीरे-धीरे यह समझा कि संगीत ही उनका सच्चा साथी है और उन्होंने इसे अपनी पहचान बनाने का जरिया बना लिया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी आवाज का जादू लोगों पर चढ़ने लगा और उनके नाम की चर्चा हरियाणा के संगीत प्रेमियों के बीच होने लगी उन्होंने हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम करना शुरू किया। उनका पहला बड़ा हिट गाना “ फैन मोदी के”था, जिसने हरियाणवी युवाओं के बीच धूम मचा दी। इस गाने में उनकी मधुर आवाज और हरियाणवी बोलियों का खूबसूरत मिश्रण था, जो श्रोताओं को तुरंत ही पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने मरोड़ , सेनी गुर्जर ब्रांड, जैसे सुपरहिट गाने गाए, जल्द ही इनके गाने बॉलीवुड में आने वाले हैं।
इस उपलब्धि पर उनके पिता अमर सिंह सैनी ने कहा क्यों उनके बेटे ने यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत बड़ी मेहनत की है हमें उस पर गर्व है जल्द ही वह हरियाणवी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी गाने जा रहा है जल्द ही फरीदाबाद का नाम भी रोशन करेगा