कांग्रेस प्रत्याशी को मिला डॉ. एल सी जोशी का साथ

0

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस के साथ – साथ गुरुग्राम व रोहतक में भी खासा प्रभाव
city24news/सुनील दीक्षित 
कनीना | प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एलसी जोशी ने भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह की स्पोर्ट में अपना नामांकन पत्र वापिस लेकर अपना समर्थन दे दिया है। भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी हरियाणा में डॉ. एलसी जोशी का जबरदस्त का प्रभाव है, गुड़गांव  व रोहतक लोकसभा क्षेत्र में  भी उनका अच्छा खासा प्रभाव है। समाज सेवी छवि के चलते उन्हें भामाशाह  उपनाम से भी जाना जाता  है। माना जा रहा की है डॉ. जोशी के समर्थन से कांग्रेस को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ गुरुग्राम व रोहतक लोकसभा क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। डॉ.जोशी के कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से घनिष्ठ  सबंध है। उनके समर्थन से कांग्रेस पार्टी को दक्षिणी हरियाणा मे कितना लाभ मिलेगा, यह तो  उनके  चुनाव प्रचार में  शामिल होने बाद ही पता चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *