मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए चुनावी समर्थन की अपील की

0

City24news@ज्योति खंडेलवाल

पलवल | प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए चुनावी समर्थन की अपील की। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। सीएम सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी को लेकर कहा की जब ईडी द्वारा उन्हें बार बार बुलाया गया और उन्हें कहा गया लेकिन वो नहीं गए। ईडी का पूछने का अधिकार है अब यह तो हैं नहीं की आँखें बंद करे बैठे हैं अगर घोटालों का पैसा उनका पास आया है तो बताना चाहिए था क्यों जेल जाते लेकिन वह तो घोटालों में कांग्रेस से भी ऊपर हैं। उनका ईमानदारी का चोला उत्तर चूका है। यहां यह भी बताना जरूरी है की पलवल में आयोजित विजय संकल्प रैली में सीएम के सम्बोधन के दौरान पंडाल में कुर्सिया खली पड़ी रही जिससे भाजपा के 400 पार के नारे पर कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है। 

सीएम नायब सैनी ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में व्यापारियों को फ़ोन कर मांगी जा रही फिरौतिओं और जान से मारने की धमकी देने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की ऐसे लोगों को दो टूक है या तो इस तरह धमकी देने वाले सुधर जाएं अन्यथा ऐसा इलाज कर देंगे की वो याद करेंगे की हमारे साथ हुआ क्या है में उनसे कह रहा हूँ या तो सुधर जाएँ अब सुधार करने का समय भी आ गया है। रोहतक सिरसा हिसार में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर उन्होंने कहा की कांग्रेस द्वारा पुराणी वीडियोस को वाइरल किया जा रहा है जिनमें भाजपा के प्रत्याशी भी नहीं है। भूपेंद्र हुड्डा के जेल जाने को लेकर उन्होंने कहा की यह कानून का विषय है जिसने गलत काम किया है उसके साथ कानून अपना काम करेगा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश के जिन किसानों की फसलें खराब हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुआवजे की राशी किसानों के सीधे खाते में जमा कराई जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम नायब सैनी आज पलवल विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत अमूल्य है। लेकिन पिछली सरकारों में हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्य विलुप्त हो रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने दोबारा से भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का कार्य किया है। हमें अपनी संस्कृति और संस्कार पर गौरव महसूस होता है। यह गौरव देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भाजपा ने केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। सोमनाथ और उज्जैन में कॉरिडोर बनाने का कार्य किया गया। हरियाणा प्रदेश में कुरुक्षेत्र की भूमि पर जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया उस क्षेत्र का जीर्णोद्धार करने का कार्य सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण भाजपा के शासन में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में विकास नए आयाम स्थापित किए है। भाजपा सरकार लोगों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाली सरकार है। पलवल जिले में पिछले 10 वर्षों में काफी विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में लोगों को गैस के सिलेंडर लेने के लिए कई दिनों तक लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन भाजपा की सरकार ने देश भर में महिलाओं को धुएं से निजात दिलाते हुए गैस का कनेक्शन और सिलेंडर देने का कार्य किया है। भाजपा ने हर घर नल से जल योजना शुरू कर लोगों को पीने का स्वच्छ जल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग देश की जनता का गुमराह करने का कार्य कर रहे है। कांग्रेस पार्टी ने देश के अन्नदाता के साथ अन्याय किया था। कांग्रेस के समय में मात्र 28 हजार करोड़ रुपए का कृषि बजट था जबकि मोदी के राज में 1 लाख 28 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। भाजपा सरकार ने किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों को मुआवजे के नाम पर दो रुपए और पांच रुपए के चेक दिए जाते थे। लेकिन भाजपा के राज में किसानों को फसलों का उचित मुआवजा दिया गया। सरकार ने किसानों के हित में फैसले लेते हुए किसान सम्मान निधि योजना चलाई। सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश के जिन किसानों की फसलें खराब हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुआवजे की राशी किसानों के सीधे खाते में जमा कराई जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में व्याप्त समस्याओं का समाधान किया है। भाजपा सरकार में धारा 370 हटाई गई। कांग्रेस पार्टी लोगों को डरा कर वोट लेने का काम करती थी। भाजपा ने देश के अंदर एक संविधान,एक निशान और एक प्रधान बनाने का कार्य किया है। भारत को मजबूती के साथ एक बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस पार्टी लोगों का शोषण करने का कार्य करती है। कांग्रेस के युवराज जेएनयू में जाकर युवाओं को बरगलाने का कार्य किया। ऐसे हाथों में देश सुरक्षित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया गया है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर 10 लाख वोटों से जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगें। इस अवसर पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक दीपक मंगला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *