चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने पार्टी मुख्यालय में  मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक प्रभारी बनने के बाद पहली बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार में ओर तेजी लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ राशिद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कारी मौo हारून, प्रदेशाध्यक्ष अनीस अब्बासी, प्रदेश महामंत्री मौo फैसल मंसूरी, प्रदेश महामंत्री नईम सैफी, प्रदेश महामंत्री शबाना रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान सलमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जफर इलियासी आदि के अलावा सैंकडों पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

   लोकसभा प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य मिला, इसके लिए वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी व भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। 

उन्होंने कहा कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी पार्टी की मजबूती व प्रचार-प्रसार के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और दिल्ली प्रदेश की लोकसभा की सभी सात सीटें भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे तथा देश में एक बार फिर से 400 पार सीटें जिताकर आदरणीय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। 

   हुसैन ने कहा कि देश में चारों तरफ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लहर है। देश का आम जन भाजपा से खुश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुका है। 

  ज़ाकिर हुसैन ने सभी पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दिन रात पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में जुट जाएँ। लोगों को पार्टी की नीतियों व लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएँ।

आतिफ राशिद ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करें।  

   प्रदेशाध्यक्ष अनीस अब्बासी ने कहा कि छोटे छोटे पाॅली बूथ बनाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। 

 प्रदेश प्रभारी कारी मौo हारून ने भी कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *