बीमारियों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बहुत ही आवश्यक है: राकेश कुमार आर्य

0

समाचार गेट/ब्यूरो

फरीदाबाद। जीवनशैली और निवारक चिकित्सा विशेषज्ञ और मेडफिट इंडिया मूवमेंट के संस्थापक डॉ. बाला व सह संस्थापक रजनी अग्रवाल द्वारा जीवनशैली और निवारक चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों की पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सराहना की। उन्होंने मोटापे की रोकथाम और कैंसर की रोकथाम के लिए मेडफिट इंडिया मूवमेंट द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य अभियान के लिए अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया और मेडफिट इंडिया मूवमेंट के संस्थापक डॉ. बाला और सह-संस्थापक रजनी अग्रवाल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मियों को उनके भविष्य के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए और जीवनशैली बीमारियां जैसे मोटापा, डायबिटीज,हाई ब्लड प्रेशर,कैंसर और हृदय रोग आदि से निपटने के लिए जीवनशैली प्रबंधन रणनीतियों के बारे में डॉ. बाला के साथ विस्तृत चर्चा की और पुलिस कर्मियों के लिए जीवनशैली बीमारियों की रोकथाम के लिए व्याख्यान और कार्यशालाओं के विभिन्न विकल्पों का पता लगाया। डॉ. बाला ने कहा कि मोटापा कई बीमारियों का प्रमुख कारण है। मोटापे की वजह से हृदय की कार्यक्षमता कम होती है। इसके अलावा थकान जल्दी होती है। वहीं बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों का कारण भी बनता है। इन बीमारियों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बहुत ही आवश्यक है। एक दैनिक दिनचर्या तय करनी होगी। उसके के लिए प्रतिदिन सुबह की सैर, एक्सरसाइज, योग, व्यायाम करना आवश्यक है। इसके अलावा तली हुई चीजों से परहेज करना भी जरूरी है। क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं। इसके अलावा मोमो, बर्गर, पिज्जा से भी तौबा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *