भारत देश का झंडा फहरा कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया

0

City24news/अनिल मोहनीया

 नूंह | राकेश कादियान ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट(8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत देश का झंडा फहरा कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है

45 वर्ष की उम्र पूर्ण करने के बाद 1 साल में विश्व के सभी 7 महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भारत देश का झंडा फहराने वाला पहला पर्वतारोही बन गया ।    

जिला जेल नूह पर कार्यरत राकेश कादियान ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट(8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत देश का झंडा फहरा कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है

राकेश ने बताया कि इससे पहले भी राकेश अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घण्टे ओर 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुका है! माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए इससे पहले राकेश कादियान ने भारत देश की ऊंची चोटी मांउट सतोपंथ 7100 मीटर, माउंट नून 7135 मीटर, कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है तथा 45 वर्ष की उम्र में अब सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके भारत देश और हरियाणा प्रदेश व जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बन बन गया है। राकेश कादियान जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुका है तथा राकेश कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है! राकेश कादियान ने बताया कि अब वह 45 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटि माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) पर तिरंगा फहराकर भारत देश का प्रथम पर्वतारोही बन बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *