Main Story

DELHI NCR

BOLLYWOOD

Blog

हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना की अधिसूचित :उपायुक्त

City24news@अनिल मोहनियां नूंह | हरियाणा सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा...

नेशनल हाईवे नंबर 248 ए को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज

City24news@अनिल मोहनियां नूंह | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं देश...

कनॉट प्लेस में अखिल भारतीय सिविल सेवा फिजिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 

City24news@हेमलता पलवल | दिल्ली के कनॉट प्लेस में अखिल भारतीय सिविल सेवा वेट लिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक खेल प्रतियोगिताओं...

सलाहकार देवेंद्र सिंह ने जनसंवाद पोर्टल की ली समीक्षा बैठक

City24news@हेमलता पलवल | मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सलाहकार सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जनसंवाद...

प्रधानमंत्री के गुरुग्राम कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे। वह सुबह ही अपने भतौला निवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। नागर ने कहा कि देश को अपने आत्मबल की ऊर्जा से संचालित कर रहे मोदीजी को देखना ही शक्ति प्रदान कर देता है लेकिन उनका एकदम नजदीक से स्वागत करना जैसे पूरे तन मन को ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम ने हरियाणा की धरती को बड़े निर्णय का निमित्त बनाकर सीएम मनोहर लाल के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। हम पहले केंद्र में और फिर राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकारें बनाने जा रहे हैं। नागर ने बताया कि बहुत महत्वपूर्ण द्वारका एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। हालांकि दिल्ली की सरकार द्वारा पेड़ों के लिए जमीन देने में की देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा देर से बना लेकिन अंत्योदय का हृदय रखने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लाखों लोगों को राहत देने वाला यह प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया।