पुन्हाना विधानसभा में मुख्यमंत्री की जनसभा बारे भाजपा नेताओं ने ली पदाधिकारी-बैठक

0

City24news/अनिल मोहनियां
आज पुन्हाना में होने वाली माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पुन्हाना विधानसभा की “विजय संकल्प रैली” की तैयारियों को लेकर आज पुन्हाना में विधायक दीपक मंगला, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व पुन्हाना विधानसभा चुनाव प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के नेतृत्व में विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जान मौo जिला प्रमुख, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब, सलीम खान सरपंच, तौफीक जिला पार्षद, भाजपा नेता यादराम गर्ग, जिला महामंत्री शिवकुमार आर्य बंटी, लेखराम, खिलोनी राम आदि के अलावा काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

बैठक के बाद रैली स्थल का भी मुआयना करने पहुंचे विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व अन्य वरिष्ठ नेतागण।

   चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पुन्हाना विधानसभा में होने वाली मुख्यमंत्री की “विजय संकल्प रैली” ऐतिहासिक होगी, हजारों लोग इस रैली में शामिल होंगे। पुन्हाना विधानसभा के लोगों में रैली को लेकर भारी जोश व उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *