भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि देश के लिए तैयार किया है संकल्प पत्र : नरेन्द्र पटेल

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह । भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने सोमवार को फिरोजपुर झिरका के अग्रसेन भवन में स्थानीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं संग लोकसभा प्रबंधन कमेटी की मीटिंग कर आगामी माह में होने जा रहे चुनावों को लेकर चर्चा की। इस अवसर भाजपा की ओर से जारी हुए घोषणा पत्र को भी लोगों के बीच सार्वजनिक कर सरकारी की उपलब्धियों को गिनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र नहीं है,बल्कि ये एक संकल्प पत्र है जो देश की जनता के समक्ष यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है। 

उन्होंने कहा संकल्प पत्र में जो भी बातें तथा घोषणाएं की गई हैं उन्हें पूरा करने का लक्ष्य 2047 तक रखा गया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने देश के सामने संकल्प और प्रण लिया है कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में किसान, मजदूर, युवा तथा महिलाओं का उत्थान और प्रत्येक वर्ग को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने देश की जनता के सामने 400 पार का नारा दिया है इसे पूरा करने के लिए ही भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा इस बार मेवात के अंदर भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा हमारे पास अनुभवी नेताओं का दल तथा युवाशक्ति का बल है। इसी दल और बल की बदौलत भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए गए राव इन्द्रजीत सिंह को विजयी बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा मेवात के अंदर भाजपा ने काम करके दिखाएं हैं इन्हीं कामों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 वर्षो के कार्यकाल में केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने मेवात के अंदर 7000 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएं हैं। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद,जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन, विस्तारक राजेश् द्वारका, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजकुमार गर्ग , महिला प्रदेश कार्यकारिणी सचिव अंजू बाला, महिला जिला अध्यक्ष गोल्डी शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, मंडल अध्यक्ष नंदलाल , मंडल अध्यक्ष दोहा यादराम ,नगर पार्षद महेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी व नगर पार्षद गौरव जैन, निगरानी समिति के अध्यक्ष नरदेव आर्य, फते मोहम्मद चेयरमैन, आईटी सेल प्रभारी जतिन, हितेश हरियाणा, शिव सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *