सम्मान समारोह के दौरान कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर हमला बोला

0

City24news@ज्योति खंडेलवाल

पलवल | पलवल के गॉव नांगल जाट में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर कॉंग्रेस पर जमकर हमला बोला औऱ कहा कि मोदी सरकार में भारतीय सेना मजबूत हुई है। कश्मीर में कभी सेना पर पत्थर फेंकते थे।लेकिन आज ऐसा नहीं होता विदेशों में भी भारत का मान- सम्मान बढ़ा। सम्मान समारोह का आयोजन जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रतिनिधि मनोज रावत ने किया। कार्यक्रम में पूरी रावत पाल की ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की आज कॉंग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से डरी हुई है। इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जिसके राज में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है।आज किसी देश की हिम्मत नही भारत की तरफ आंख उठा सके। कॉंग्रेस ने पिछले 70 सालों में इतना काम नहीं किया। उससे कहीं ज्यादा मोदी की 10 साल की सरकार ने कर दिखाया है। आज हर घर को नल और जल मिला रहा है। लोगो को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।देश मे 4 करोड़ गरीब लोगों को मकान दिए गए है। 11 करोड़ महिलाओ के लिए सौचालय बनाने की बात हो,देश मे 50 करोड़ लोगों का बैंक में खाता और 2 लाख का बीमा किया गया है।आज भारत की सेना मजबूत हुई है। कश्मीर में कभी सेना पर पत्थर फेंकते थे ।लेकिन आज ऐसा नहीं होता। इस मौके पर हथीन से भाजपा विधायक प्रवीण तेवतिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा नेता योगिंदर सेहरावत, पूर्व चेयरमैन लेखराज सेहरावत सहित पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *