कनीना मंडी में सरसों व गेहूं की आवक जारी

0

City24news/सुनील दीक्षित 
कनीना | मार्केट कमेटी कनीना की सचिव नकुल यादव ने बताया की कनीना की नई अनाज मंडी मे स्अेट वेयर हॉउस द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। अभी तक 3860 किसानों की 106886 क्विंटल सरसो खरीदी जा चुकी है। जिसमें हैफड़ ने 80150 क्विंटल सरसो की खरीद की थी। खरीदी गई सरसों में से 56690 क्विंटल सरसो का उठान किया जा चुका है। जिसे वेयर हॉउस के गोदाम मे रखा गया है। कनीना की पुरानी अनाज मंडी मे स्टेट वेयर हॉउस द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक 13000 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया की रोस्टर के हिसाब से खरीद की जा रही है। इससे पूर्व बारदाने की कमी के कारण खरीद नही हो सकी थी। जूट के50 हजार बैग बारदाना मंडी में पंहुच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *