रात्री के समय कुएं पर पानी पीने गए व्यक्ति से की मारपीट,मौत

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | गांव सेहलंग में नसीहत लगाने के मकसद से एक व्यक्ति से की गई मारपीट में उसका निधन हो गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या एवं 3 एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में महेंद्र सिंह वासी सेहलंग ने  कनीना सदर थाने में दी शिकायत में कहा कि 19 मई की रात्री समय करीब 10 बजे उसका छोटा भाई प्लाट में सोने गया था। 20 मई को सुबह करीब 7 बजे जितेंद्र उर्फ टुन्ना उनके घर आया ओर बताया कि उसका भाई किरोडी मेरे कुएं पर घायल अवस्था में पडा हुआ है। महेंद्र व उसका लडका अशोक मौके पर पंहुचे तो किरोडी घायल अवस्था में पडा हुआ था। उसके हाथ-पैरों पर जख्म थे ओर रक्तस्नाव हो रहा था। घायल किरोडी ने महेंद्र को बताया कि रात्री के समय उसे प्यास लगी तो वह जितेंद्र उर्फ टुन्ना के कुएं पर पानी पीने के लिए गया था। पानी के लिए जब उसने घडे को छुआ तो जितेंद्र उर्फ टुन्ना ने जातिसूचक गालियां देकर लोहे की रॉड से मारना-पीटना आरंभ कर दिया। महेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी ग्राम सरपंच व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायल किरोडी को सीएचसी सेहलंग में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे महेंद्रगढ अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। महेंद्रगढ ले जाते समय किरोडी ने दम तोड दिया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र उर्फ टुन्ना द्वारा मारी गई चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई। इस बारे में महेंद्र सिंह ने एक विडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। कनीना सदर थाना इंचार्ज निरीक्षक रामनाथ ने बताया कि महेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी जितेंद्र उर्फ टुन्ना के खिलाफ हत्या,3 एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *