जिले को सुंदर बनाने के लिए सामाजिक संगठन ने किये फूलदार पौधे वितरित
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सामाजिक संगठन की ओर से फ्री में फूलदार पौधे वितरित किये जा रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर उनकी ओर से हजारों पौधे वितरित किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संगठन सदैव सकारात्मक कदम उठाने के लिए तत्पर है। उनकी संस्था द्वारा करीब 25 प्रजाति के फूलदार पौधों को तैयार कर रही है। जिसमें कासमास, स्वीट विलियम, गजानिया, आइस, पिटूनिया, फ्लेक्स और केन्डुला,गेंदा जीआरटू, जगराता, पोपी, कैंडीटफ्ट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मनमोहन फूलों पर काफी कीट पतंगे आते हैं जो इन फूलों के द्वारा अपना भोजन प्राप्त करते हैं जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहता है। कोई भी नागरिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्था उनकी नर्सरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकती है।
कनीना-सामाजिक संगठन की ओर से वितरित किये जा रहे फूलदार पौधे।
