आर्य समाज मंदिर नूंह में वेद सप्ताह 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा।

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | आर्य समाज मंदिर नूंह में वेद सप्ताह का आयोजन के पहले दिन हवन गायत्री मंत्र से शुभारंभ किया। जिसमें आर्य समाज के प्रधान ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि वेद भारतीय संस्कृति का आधार हैं। वेदों की आज्ञाओं का पालन करना सब आर्यों का नैतिक धर्म है। उन्होंने बताया वेद सप्ताह 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। वेद प्रवक्ता उपदेशिका संगीता आर्या ने बताया कि मातृ देवों भव, पितृ देवों भव, आचार्य देवो भव, अतिथि देवों भव की हमारी संस्कृति रही हैं। आर्या ने बताया कि हम अपने कर्तव्य और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। आधुनिक जीवन में हमें वेद और महापुरुषों के बताई हुई मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वेद सब सत्य विद्याओ की पुस्तक है, वेद को पढ़ना पढ़ाना, सुनना सुनाना आर्यों का परम धर्म है। पूरा विश्व हमारा परिवार है। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और योगिराज श्री कृष्णचंद्र आधार स्तंभ है उनके द्वारा बनाई हुई मर्यादाओं का पालन करना हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर राजेश शास्त्री, मनोज आर्य, नरेंद्र आर्य, सुरेश आर्य, सूनील आर्य, राजेश शर्मा, कुलवंत बघेल, प्रकाश सैनी मास्टर रजनीश, मास्टर शेर सिंह, विशाल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *