देव सेना करेगी 155 फुट के विशाल गौवर्धन की पूजा एवम् 56 भोग महोत्सव

0

समाचार गेट/ ब्यूरो
बल्लभगढ़। आगामी 2 नवंबर 2024 को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में देव सेना द्वारा गौवर्धन पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व का सबसे बड़ा 155 फुट का गौवर्धन बनाने की तैयारी है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर दशहरा मैदान, बल्लभगढ़ में रविवार को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजभूषण सैनी जी ने कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां साझा कीं। उन्होंने महोत्सव की भव्यता और आयोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर देव सेना के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय सचिव श्री एस.एस. गौड़, राष्ट्रीय सचिव श्री डी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख (आई.टी. व सोशल मीडिया) श्री मुकेश कुमार सैनी, प्रदेशाध्यक्ष (योग प्रकोष्ठ) श्रीमती रेनू आर्य, जिलाध्यक्ष (योग प्रकोष्ठ) श्री नेमवीर चौधरी, बल्लभगढ़ सचिव श्री अभिषेक गुप्ता, ऊँचागाँव महामंत्री श्री गिर्राज सैनी और देव योद्धा श्री जीतेश प्रजापति शामिल थे।

इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और संस्कृति का संदेश फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *