ब्राह्मण समाज ने की रेवाड़ी विधानसभा से टिकट कि मांग

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का बुधवार को रेवाड़ी आगमन पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की प्रदेश उपाध्यक्षा पारीसा शर्मा ने अपने निजी होटल में कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके साथ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज़िले सिंह पिचोरिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, रेवाड़ी ज़िला अध्यक्ष वंदना पोपली भी पहुंची। अभिनंदन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। श्री बड़ौली का वहां पहुंचने पर ब्राह्मण समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज की तरफ से जिले में ब्रास मार्केट का परशुराम ब्रास मार्केट तथा ब्रह्मण समाज के लिए जमीन देने की मांग भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी मांगो को जल्द पुरा करवाने की कोशिश का आश्वासन दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने मौजूद समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि  ब्रह्मण समाज ने हमेशा जाति धर्म में न पड़ कर हमेशा सही सरकार का साथ दिया। इस बार भी ब्रह्मण समाज भाजपा का साथ दे कर तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाने में भाजपा कि मदद करेगा। अंत में पारिसा शर्मा ने आए हुए सभी लोगो का धन्यवाद किया। उन्होंने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल से ब्राह्मण ज़िला रेवाड़ी के लिए धर्मशाला के लिए ज़मीन की माँग तोहफ़े के रूप में रखी, साथ ही साथ उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए आये हुए अपने परिवार के सभी सदस्यों को एक एक पौधा दिया और एक पौधा माँ के नाम लगाने की मुहीम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर संकल्प किया कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को बचायेंगी l हमारे माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ माँ के नाम को सफल बनायेंगी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्राह्मण मित्र मंडल से मदन लाल शर्मा, अशोक शर्मा, प्रेम कौशिक़, रवि  व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *