नूंह कि शाही ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरा ईद की पढ़ी नमाज

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह| शाही ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरा ईद की नमाज अदा की। नूंह कि शाही ईदगाह में मौलाना खालिद कासमी ने बकरा ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह में पहुंचे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बकरा ईद मुबारक के मौके पर नमाज़ अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। आज बकरीद का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, जो कि इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे प्रमुख त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। यह पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद, ईदगाह में नमाज अदा करते हैं और फिर जानवर की कुर्बानी देते हैं। इसे अल्लाह की राह में एक बड़ी इबादत समझा जाता है। पढ़ी

नूंह की शाही ईदगाह में मौलाना खालिद कासमी ने कहा कि आज बकरा ईद का त्यौहार है जिसे मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया है। उन्होंने कहा कि सब ने देश की सलामती के लिए एक साथ हाथ उठाकर दुआ मांगी है। वही बकरा ईद के मौके पर शाही ईदगाह में नमाज़ अदा करने पहुंचे पूर्व परिवहन मंत्री व कांग्रेस पार्टी के नेता नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आज पूरे देश में बकरा ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस पाक मौके पर सभी देश में प्रदेशवासियों को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यह सुन्नत हैइब्राम का त्यौहार है जिसमें प्यार मोहब्बत कुरनी इसके बुनियादी वसूल हैं। बकरीद के त्यौहार को सब एक दूसरे के साथ मील कर मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *